लाइव न्यूज़ :

ऐलनाबाद उपचुनाव: इनेलो के नेता अभय चौटाला शुरुआती रुझान में भाजपा के कांडा से आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो नवंबर हरियाणा में सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की मंगलवार को जारी गणना के शुरुआती रुझान में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गोविंद कांडा से 478 मतों से आगे हैं।

इस सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में चौटाला के विधायक पद से जनवरी में इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, चौटाला कांडा से 478 मतों से आगे हैं।

चौटाला, कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल और जननायक जनता पार्टी (जजपा) समर्थित भाजपा उम्मीदवार कांडा सहित 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और विधायक गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

चौटाला के खिलाफ पिछले विधानसभा चुनाव में असफल रहे बेनीवाल हाल में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। चौटाला ने 2000 में सिरसा जिले में रोरी विधानसभा उपचुनाव जीता था। उन्होंने 2010 में ऐलनाबाद से उस समय उपचुनाव जीता था, जब इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने जींद जिले में उचाना सीट को बरकरार रखने के लिए ऐलनाबाद सीट खाली कर दी थी। ओम प्रकाश चौटाला ने 2009 में उचाना और ऐलनाबाद दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था और जीते थे।

ऐलनाबाद में 2010 के उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला ने इस सीट से जीत दर्ज की थी और 2014 के चुनाव में भी इस सीट से जीत को बरकरार रखा था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में फिर से ऐलनाबाद से जीत हासिल की। उस समय वह विधानसभा में पहुंचने वाले इनेलो के एकमात्र विधायक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए