लाइव न्यूज़ :

एलेनाबाद उपचुनाव : किसान भाजपा को भारी कीमत चुकाने पर मजबूर करेंगे - अभय चौटाला

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 सितंबर इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को कहा कि विवादित कृषि कानून बनाने के लिए किसान एलेनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को भारी कीमत चुकाने पर मजबूर करेंगे।

नब्बे सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में अपनी पार्टी से निर्वाचित एकमात्र विधायक चौटाला ने केन्द्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वह एलेनाबाद ग्रामीण सीट से विधायक थे।

चौटाला ने कहा, ‘‘काले कृषि बनाने के लिए किसान उन्हें (भाजपा) भारी कीमत चुकाने पर मजबूर करेंगे। भाजपा-जजपा गठबंधन की जमानत जब्त हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग उनके (भाजपा-जजपा) नेताओं को विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश तक नहीं करने देंगे।’’

चौटाला ने दावा किया कि एलेनाबाद की जनता उस कांग्रेस को भी खारिज करेगी ‘‘जो किसानों के नाम पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाना जानती है।’’

उपचुनाव में आईएनएलडी का प्रत्याशी कौन होगा, इस सवाल पर चौटाला ने कहा, ‘‘यह एलेनाबाद की जनता तय करेगी। हम तीन अक्टूबर को एक बैठक कर उनसे पूछेंगे। वे जिसका नाम तय करेंगे, वही प्रत्याशी होगा।’’

हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण 2019 में भाजपा ने जजपा के साथ चुनाव के बाद गठबंधन कर सरकार बनायी। अब देखना यह है कि गठबंधन सहयोगियों में से कौन एलेनाबाद सीट पर प्रत्याशी उतारता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा