लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद मामला : एनआईए ने विल्सन की अस्थायी जमानत याचिका का विरोध किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:57 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एल्गार परिषद-माओवादी जुड़ाव मामले में आरोपी रोना विल्सन द्वारा पिछले महीने अपने पिता के निधन के कारण केरल में प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के लिए अस्थायी जमानत को लेकर दाखिल की गयी एक अर्जी का विरोध किया।

एनआईए ने यहां एक विशेष अदालत को बताया कि प्रार्थना सभा में आरोपी की उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कहा कि अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्म भी हो चुकी है और विल्सन बस अपनी रिहाई के लिए इसे एक आधार बना रहे हैं। एनआईए की ओर से पेश हुए विशेष अभियोजक प्रकाश शेट्टी ने अदालत से कहा कि अगर जमानत पर रिहा किया जाता है तो विल्सन के अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की आशंका है और वह गवाहों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

विशेष एनआईए न्यायाधीश डी. ई. कोठालिकर मंगलवार को विल्सन की अर्जी पर आदेश पारित कर सकते हैं। विल्सन को जून, 2018 में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह तलोजा जेल में हैं। उन्होंने केरल जाने और सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए अस्थायी जमानत का अनुरोध किया है।

एल्गार परिषद सम्मेलन के आयोजन के एक दिन बाद एक जनवरी, 2018 को पुणे शहर के बाहरी इलाके में कोरेगांव भीमा के पास हिंसा भड़कने के बाद विल्सन और कई अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बाद में मामला एनआईए के हवाले कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह