लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषदः आरोपी सुरेन्द्र गाडलिंग ने कहा कोरेगांव भीमा आयोग के समक्ष बयान नहीं देना चाहता हूं

By भाषा | Updated: September 6, 2019 18:26 IST

पुणे पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत गाडलिंग को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्होंने खुद कहा था कि वह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जय नारायण पटेल की अध्यक्षता वाले आयोग के समक्ष बयान देना चाहते है।

Open in App
ठळक मुद्देएल्गार परिषद मामले में एक अन्य आरोपी सुधीर धावले ने भी एक आवेदन दाखिल किया था।पुणे पुलिस का दावा है कि एल्गार परिषद में भड़काऊ भाषण दिये गये।

एल्गार परिषद के माओवाद से संबंध मामले में आरोपी सुरेन्द्र गाडलिंग ने कोरेगांव भीमा हिंसा मामले की जांच कर रहे आयोग को शुक्रवार को बताया कि वह बयान नहीं देना चाहते क्योंकि इससे निचली अदालत में उनके मामले पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

पुणे पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत गाडलिंग को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्होंने खुद कहा था कि वह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जय नारायण पटेल की अध्यक्षता वाले आयोग के समक्ष बयान देना चाहते है।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि वह कुछ तथ्यों को सामने लाना चाहते है। उन्हें कड़ी पुलिस सुरक्षा में शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया था। हालांकि उनके वकील ने एक आवेदन में कहा कि वह कुछ परिस्थितियों के कारण आयोग के समक्ष बयान देने के अपने अनुरोध को वापस ले रहे है।

न्यायमूर्ति पटेल ने कहा कि गाडलिंग... ने कहा है कि वह बयान नहीं देना चाहते क्योंकि इससे निचली अदालत में, जहां वह गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, उनके मामले पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही उन्होंने को वापस यरवदा केंद्रीय जेल वापस भेजने का आदेश दिया। गाडलिंग इसी जेल में निरुद्ध हैं।

एल्गार परिषद मामले में एक अन्य आरोपी सुधीर धावले ने भी एक आवेदन दाखिल किया था और आयोग के समक्ष बयान देने का आग्रह किया था। आयोग उनसे शनिवार को पूछताछ करेगा। धावले एल्गार परिषद के आयोजकों में थे।

भीमा कोरेगांव लड़ाई के 200 साल पूरे होने के अवसर पर एक जनवरी, 2018 को जिले के कोरेगांव भीमा युद्ध स्मारक के निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इस दौरान हुई हिंसा की आयोग जांच कर रहा है। पुणे पुलिस का दावा है कि एल्गार परिषद में भड़काऊ भाषण दिये गये। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि परिषद को माओवादियों का समर्थन भी हासिल था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी