लाइव न्यूज़ :

एल्गार मामला: अदालत ने कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:39 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई मुंबई की एक विशेष अदालत ने एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले में गिरफ्तार 70 वर्षीय कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

विशेष न्यायाधीश डी ई कोठालीकर ने अभियोजन पक्ष की इस दलील को स्वीकार करते हुए तेलतुंबडे को जमानत देने से इनकार कर दिया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सामग्री है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। अदालत के विस्तृत आदेश की प्रति का इंतजार है।

एनआईए ने पिछले साल अप्रैल में तेलतुंबडे को गिरफ्तार किया था और उन्होंने जनवरी 2021 में जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में दावा किया गया है कि अभियोजन पक्ष का यह आरोप सही नहीं है कि वह “युद्ध छेड़ रहे हैं या युद्ध छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं या जनता को उकसा रहे हैं।’’

तेलतुंबडे अभी नव मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। एनआईए के वकील प्रकाश शेट्टी ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में उनकी संलिप्तता साबित करने के लिए मौखिक और दस्तावेजों के रूप में पर्याप्त सामग्री है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू