नागौर में ग्यारह वर्षीय लड़की से दुष्कर्म
By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:05 IST2021-06-24T20:05:29+5:302021-06-24T20:05:29+5:30

नागौर में ग्यारह वर्षीय लड़की से दुष्कर्म
जयपुर, 24 जून राजस्थान के नागौर जिले में 11 वर्षीय लड़की के साथ एक किशोर सहित दो लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना सोमवार रात की है और इस संबंध में महिला थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि आरोपियों ने युवती को उसके घर से बाहर बुलाया और उसे सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपी 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया है जबकि 21 वर्षीय भारत सोनी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।