लाइव न्यूज़ :

असम के तालाब में दोबारा गिरे हाथी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:50 IST

Open in App

गोलपाड़ा, तीन दिसंबर असम के गोलपाड़ा जिले में बृहस्पतिवार रात उसी कीचड़ भरे तालाब में छह हाथी फंस गए, जहां एक दिन पहले पांच अन्य हाथी फंस गए थे। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक सभी हाथियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और पास के वन क्षेत्रों में वापस खदेड़ दिया गया।

अधिकारी के मुताबिक ताजा मामले में बृहस्पतिवार की देर रात एक झुंड के छह हाथी तालाब में गिर गए। तालाब से बाहर निकलने में असमर्थ हाथियों को देखने के बाद आज सुबह स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और तालाब के निकट एक गढ्ढा खोदा। इसकी मदद से हाथियों को बाहर निकाला गया।

पांच अन्य हाथी बुधवार की रात उसी तालाब में फिसल गए थे और बृहस्पतिवार को इसी तरह से वन विभाग के कर्मियों द्वारा उन्हें बचाया गया और वापस जंगल में खदेड़ दिया गया।

अधिकारी के मुताबिक भविष्य इस तरह की घटना नहीं हो, इसके लिए तालाब को चारों ओर से इस तरह से खोदा गया है ताकि हाथी आराम से पानी पी सकें।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हाथियों का झुंड भोजन और पानी की तलाश में अक्सर इस क्षेत्र में आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह