झारखंड में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचल कर मार डाला

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:52 IST2021-10-15T20:52:25+5:302021-10-15T20:52:25+5:30

Elephants crushed two villagers to death in Jharkhand | झारखंड में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचल कर मार डाला

झारखंड में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचल कर मार डाला

गिरिडीह, 15 अक्टूबर झारखंड के गिरिडीह जिले में हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हाथियों का झुंड बृहस्पतिवार देर रात अंबाडीह गांव में घुस गया था और उसने एक व्यक्ति को मार दिया था जबकि दूसरे को जख्मी कर दिया था। हाथी के हमले में घायल व्यक्ति की भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के झुंड ने गांव में झोपड़ियों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने वन विभाग से पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

इस हफ्ते के शुरू में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने पड़ोसी हजारीबाग जिले में चार लोगों को कुचलकर मार डाला था।

यही हाथी 12 अक्टूबर को झारखंड के दारू में दुर्गा पूजा पंडाल में घुस गया था, जिससे भक्तों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 24 लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elephants crushed two villagers to death in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे