लाइव न्यूज़ :

करंट लगने से हाथी की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 13:30 IST

Open in App

जशपुर, 10 अगस्त छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करंट लगने से जंगली हाथी की मौत हो गई।

जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के तपकरा वन क्षेत्र में जंगली हाथी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।

जशपुर के वन मंडल अधिकारी श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि तपकरा गांव के पास एक हाथी सरकारी अनाज गोदाम की खिड़की तोड़कर चावल खाने के बाद वापस लौट रहा था। इस दौरान हाथी की सूंड स्वास्थ्य विभाग के भवन के तार के संपर्क में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जाधव ने बताया कि हाथी की मौत की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जशपुर जिले के पत्थलगांव, तपकरा और कुनकुरी क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों 50 से अधिक हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जंगल के करीब खेतों से होकर हाथियों का दल रिहायशी इलाकों में पहुंच रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू