लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हाथी की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:37 IST

Open in App

कोरबा, 12 जून छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक हाथी की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल में एक नर हाथी के शव के बारे में सूचना दी थी। शव लगभग आठ दिन पुराना है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल घटनास्थल पहुंचा और शव को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि हाथी का शव बरामद होने के बाद तीन सदस्यीय चिकित्सकों के दल का गठन किया गया तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार जंगल में विचरण करने के दौरान आकाशीय बिजली हाथी के सिर पर गिरी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हाथी की मौत की जानकारी वन विभाग को कैसे नहीं मिली इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?