लाइव न्यूज़ :

राजाजी बाघ अभयारण्य में मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 17:19 IST

Open in App

ऋषिकेश, 27 नवंबर राजाजी बाघ अभयारण्य के मोतीचूर रेंज में शुक्रवार देर रात एक मालगाड़ी की टक्कर में हाथी के बच्चे की मौत हो गई।

वन अभयारण्य के निदेशक धर्मेश कुमार सिंह ने बताया कि इस टक्कर में हाथी के चार साल के बच्चे की मौत हो गई, यह घटना शुक्रवार देर रात लगभग डेढ बजे हुई।

सिंह ने बताया कि ट्रेन के चालक ने कुछ मीटर की दूरी पर हाथियों के एक झुंड को पटरी पर खड़ा देखा, जिसके बाद ट्रेन की गति धीमी की गई और हॉर्न बजाया गया। ट्रेन जब तक रूकी तब तक झुंड के ज्यादातर हाथी समय पर पटरी से उतर गए थे लेकिन हाथी का एक बच्चा इसकी चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे