लाइव न्यूज़ :

हाथी मौत: रिजॉर्ट सील, मालिक फरार, दो व्यक्ति हिरासत में

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:11 IST

Open in App

उधगमंडलम, 23 जनवरी पुलिस ने शनिवार को उस रिसॉर्ट को सील कर दिया जहां एक जलता हुआ टायर एक जंगली हाथी पर फेंका गया था। हाथी की बाद में नीलगिरि जिले में मौत हो गई थी। रिजॉर्ट का मालिक फरार है।

पुलिस ने बताया कि हाथी की मौत के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शुक्रवार को वन विभाग ने एक वीडियो जारी किया जिसमें दो व्यक्ति रिजॉर्ट की इमारत से जलता हुआ टायर फेंकते दिख रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि रिजॉर्ट मालिक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है और उसे पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

इस कृत्य से 50 वर्ष के हाथी के कान में गंभीर चोट आयी थी। इससे हाथी के कान में मवाद बन गया और उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू