लाइव न्यूज़ :

हाथी का शव बरामद, वनमंडल अधिकारी समेत तीन अफसर हटाए गए, दो कर्मचारी निलंबित

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:32 IST

Open in App

रायपुर, 24 जून छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक जंगली हाथी का शव बरामद होने की घटना के बाद राज्य शासन ने वनमंडल अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को हटा दिया है तथा दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सूरजपुर वनमंडल के अंतर्गत मृत हाथी मिलने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य शासन ने तीन अधिकारियों का संलग्नीकरण (अटैच) करते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 11 तारीख को सूरजपुर वनमंडल के अंतर्गत प्रतापपुर परिक्षेत्र के दरहोरा बीट में नर हाथी का शव बरामद हुआ था। इस प्रकरण में तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने सूरजपुर के वनमंडल अधिकारी दुलेश्वर प्रसाद साहू को तत्काल प्रभाव से नवा रायपुर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के कार्यालय में संलग्न किया है। वहीं उप-वनमंडल अधिकारी बीके लकड़ा और परिक्षेत्र अधिकारी प्रेमचंद मिश्रा को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय सरगुजा वृत्त, अंबिकापुर में संलग्न किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा वनपाल विजय कुमार कुजूर और दरहोरा बीट के वनरक्षक मानसिंह को निलंबित कर दिया गया है।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में इस महीने की 11 तारीख को वन विभाग ने एक जंगली हाथी का शव बरामद किया था। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल में नर हाथी का शव होने की जानकारी दी थी, उसके बाद उसका शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने शव के लगभग आठ दिन पुराने होने की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि हाथी की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां