लाइव न्यूज़ :

पलामू बाघ अभयारण्य में हाथी ने एक राहगीर को कुचला

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:35 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 16 सितंबर झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य में जंगली हाथियों ने एक राहगीर को कुचल दिया।

पलामू बाघ अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बुधवार रात पूरन सिंह (32) अपने एक रिश्तेदार के साथ बेतला वन क्षेत्र से होकर कहीं जा रहा था तभी उनपर हाथियों के झुण्ड ने हमला कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई उसके दूसरे साथी ने किसी तरह से वहां से भाग कर अपनी जान बचायी।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव में हुई । शव को स्थानीय पुलिस की मदद से थाने लाया गया।

आशुतोष ने बताया कि इस घटना के संबंध में मृतक के आश्रित को तत्काल 25 हजार रुपये दिए गये हैं और बाकी 3 लाख 75 हजार रुपये निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। राज्य में वन्यप्राणी से मनुष्य के मारे जाने पर कुल चार लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिए जाने का नियम है।

उल्लेखनीय है कि नौ सितम्बर को भी कुचिला गांव के समीप हाथी के हमले में मलिदा देवी नाम की महिला की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू