ओडिशा में हाथी ने वन विभाग के गश्ती दल के सदस्य को कुचला
By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:41 IST2021-08-06T15:41:15+5:302021-08-06T15:41:15+5:30

ओडिशा में हाथी ने वन विभाग के गश्ती दल के सदस्य को कुचला
भवानीपत्तन (ओडिशा), छह अगस्त ओडिशा के कालाहांडी जिले में घाना आरक्षित वन क्षेत्र में एक हाथी ने गश्त पर निकले वन विभाग के दल के एक सदस्य को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना तब हुई जब 12 सदस्यीय गश्ती दल बृहस्पतिवार को घाना आरक्षित वन इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। दोपहर को अचानक एक हाथी दिखा और वह टीम के सदस्यों का पीछा करने लगा। टीम के सदस्य घटनास्थल से भाग गए। हालांकि एक सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी एक हाथी के सामने आ गया और उन्हें उसने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतक कर्मी सनादुमेरबाहल गांव का रहने वाला था और उसकी आयु 47 वर्ष थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।