लाइव न्यूज़ :

पलामू में कुंए में गिरे हाथी के बच्चे को बचाया गया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 00:46 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 20 अक्टूबर झारखंड के पलामू बाघ संरक्षित क्षेत्र में अपने परिवार से बिछुड़ा हाथी का एक बच्चा कुंए में गिर गया, जिसे वन विभाग के कर्मियों ने बचा लिया और अंतत: करीब तीस घंटे बाद बुधवार को उसका अपने परिवार से पुनर्मिलन हुआ।

घटना बीते शुक्रवार की है। पलामू बाघ संरक्षित क्षेत्र के छिपादोहर वन क्षेत्र में करमपानी गांव के समीप सिंचाई के लिए निर्मित एक कूएं में हाथी का बच्चा गिर गया, जिसे वनकर्मियों की सूझ-बूझ से बाहर निकाला गया और बाद में उसे उसके झुण्ड से मिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

बाघ संरक्षित क्षेत्र के उपनिदेशक कुमार आशीष ने मेदिनीनगर में संवाददाताओं को बताया कि बचाए जाने के बाद हाथी के बच्चे को जंगल में छोड़ दिया गया जो मंडल जलाशय की ओर चला गया फिर मोरवाई जंगल की तरफ अपने परिवार की खोज में घूमते हुए हाथियों के झुण्ड में जा मिला। बच्चे की इस गतिविधि पर वनकर्मियों के विशेष दल ने निगरानी रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे