लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:44 IST

Open in App

देहरादून, 27 जुलाई उत्तराखंड में उर्जा निगमों के कर्मचारियों ने उर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से अपनी मांगों के पूरा होने का आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार को हड़ताल समाप्त कर दी।

हालांकि, इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में तीनों उर्जा निगमों के कर्मचारियों के सोमवार मध्यरात्रि से हड़ताल पर चले जाने के बाद सख्ती दिखाते हुए छह माह की अवधि के लिए उनके हड़ताल पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारूल हक ने कहा कि उनकी मांगों का जल्द उचित समाधान निकाले जाने तथा हड़ताल पर गए किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न किए जाने के उर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गयी है ।

उर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ।

गौरतलब है कि संविदा पर कार्यरत कार्मिकों के नियमितीकरण, समान कार्य हेतु समान वेतन सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर यूजेवीएन लिमिटेड, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड के 10 संगठनों के करीब साढे 3500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।

इससे पहले, राज्य सरकार ने बिजली आपूर्ति को आवश्यक सेवा बताते हुए उर्जा निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल को छह माह के लिए निषिद्ध कर दिया था और उनके हड़ताल पर जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos