लाइव न्यूज़ :

विद्युत संशोधन विधेयक के खिलाफ बिजली कर्मियों ने मनाया 'पॉवर सेक्टर बचाओ दिवस'

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:57 IST

Open in App

लखनऊ, 10 अगस्त विद्युत (संशोधन) विधेयक-2021 के विरोध में बिजली अभियंताओं तथा अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को देशभर में सभाएं आयोजित की और आगाह किया कि सरकार द्वारा इस विवादास्पद विधेयक को पारित कराने की एकतरफा कोशिश की गई तो इसके खिलाफ हड़ताल की जाएगी।

नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉइज ऐंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर विधेयक के विरोध में बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और इंजीनियरों ने देश भर में विरोध सभाएं कर मंगलवार को "पॉवर सेक्टर बचाओ दिवस" मनाया।

एनसीसीओईईई के संयोजक और ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने बताया कि केंद्र सरकार की बिजली क्षेत्र के संपूर्ण निजीकरण की नीति के विरोध में आज 'पॉवर सेक्टर बचाओ दिवस' मनाया गया। इसके तहत देश भर में समस्त परियोजना और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार की दमनकारी कार्यवाई के विरोध में विरोध सभा की गईं। सभी प्रांतो की राजधानियों में बड़ी सभाएं हुई।

उन्होंने बताया कि विरोध सभाओं में बिजली कर्मियों ने दोहराया कि संसद में बिल पारित कराने की किसी भी एकतरफा कोशिश के विरोध में हड़ताल की जाएगी।

दुबे ने बताया कि यदि संसद के किसी भी सदन में शेष बचे हुए दिनों में यह विधेयक रखने की कोशिश की गई, तो देश भर के बिजली कर्मचारी उसी दिन हड़ताल करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।

उन्होंने बताया कि एनसीसीओईईई के पदाधिकारी पूरी तरह सजग हैं और 13 अगस्त तक (मानसून सत्र का आखिरी दिन तक) संसद की कार्य सूची पर नजर रखे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन