लाइव न्यूज़ :

होशियार हो जाए बिजली चोर, यूपी के मथुरा में खुला पहला थाना, पहले ही दिन आठ मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 13:17 IST

मथुरा के ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विनोद गंगवार ने कहा, "कृष्णानगर के बिजलीघर परिसर में बृहस्पतिवार को चार कमरों में स्थापित किए गए थाने में पांच उप निरीक्षक, नौ हैड कांस्टेबल, नौ कांस्टेबल, चार मुंशी-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति हो गई है। ये निरीक्षक रणवीर सिंह के अंतर्गत कार्य करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, "राज्य सरकार एवं विद्युत विभाग इस मामले में पिछले दो साल से कवायद कर रहा था।नवादा के अवर अभियंता शैलेंद्र अग्रवाल ने अपने इलाके के आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए।

मथुरा जिले में उत्तर प्रदेश का पहला बिजली थाना स्थापित किया गया और पहले ही दिन थाने में आठ नए मामले दर्ज हुए।

मथुरा के ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विनोद गंगवार ने कहा, "कृष्णानगर के बिजलीघर परिसर में बृहस्पतिवार को चार कमरों में स्थापित किए गए थाने में पांच उप निरीक्षक, नौ हैड कांस्टेबल, नौ कांस्टेबल, चार मुंशी-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति हो गई है। ये निरीक्षक रणवीर सिंह के अंतर्गत कार्य करेंगे।"

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार एवं विद्युत विभाग इस मामले में पिछले दो साल से कवायद कर रहा था, लेकिन कहीं आवश्यकतानुसार जमीन नहीं मिल पा रही थी तो कहीं पुलिस बल नहीं मिल पाता था। अब यह सब दिक्कतें दूर किए जाने के बाद गुरुवार को बिजली थाने की शुरुआत हो गई और नवादा के अवर अभियंता शैलेंद्र अग्रवाल ने अपने इलाके के आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए।"

गंगवार ने मीडिया से कहा, "इस प्रकार के विशेष थाने खुलने से विभागीय अधिकारियों के समक्ष उस प्रकार की स्थिति पैदा होने की संभावना कम होगी, जैसी विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान उस समय पेश आईं थी, जब पुलिस के जांच अधिकारी ने मामले गलत बता दिए थे।

उनका कहना था कि जब विशेष थाने का स्टाफ बिजली अधिकारियों के साथ मौजूद रहकर स्वयं तथ्य जुटाएगा, तब चूक की गुंजाइश नहीं रहेगी।" उन्होंने बताया कि अब पूरे जनपद के बिजली चोरी संबंधी सभी मामले यहीं दर्ज कराए जाएंगे और उनकी विवेचना का कार्य भी इसी थाने के उप निरीक्षक करेंगे। विद्युत अधिकारियों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक से दूसरे थाने की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं