लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के डोडा में एक गांव में पहली बार बिजली पहुंची

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:28 IST

Open in App

जम्मू, 17 जनवरी जम्मू कश्मीर में पर्वतीय डोडा जिले के गनौरी-तांटा गांव में रविवार को पहली बार बिजली के एक बल्ब की रोशनी दिखाई दी, जिससे ग्रामीणों के जीवन से दशकों का अंधकार समाप्त हो गया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर गांव का विद्युतीकरण कार्य किया गया था। स्थानीय लोगों के एक समूह ने अंतिम ‘‘एलजी मुलाकात’’ कार्यक्रम में उनके सामने मांग रखी थी।

उपराज्यपाल ने डोडा जिला प्रशासन को एक महीने के भीतर गांव का विद्युतीकरण सुनिश्चित करने को कहा था।

जिला प्रशासन द्वारा सुदूर गांव को विद्युतीकृत करने का कार्य 15 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।

उपराज्यपाल के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के साथ समन्वय कर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीणों के साथ ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए, जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) सागर डी डोईफोड ने गांव का दौरा किया और औपचारिक रूप से इस गांव के विद्युतीकृत किये जाने की घोषणा की।

डीडीसी ने ग्रामीणों को पहली बार बिजली आपूर्ति मिलने पर बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू