लाइव न्यूज़ :

बिजली विभाग ने उपभोक्ता को भेजा 69 लाख से ज्यादा का बिल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:13 IST

Open in App

जींद, 12 जून हरियाणा के जींद जिले में बिजली विभाग की तरफ से भेजा गया 16 हजार रुपये का बिल एक उपभोक्ता को ज्यादा लग रहा था तो उसने बिल ठीक करने का आवेदन कर दिया लेकिन जो नया बिल मिला उसे देख उस उपभोक्ता तो क्या बड़े बड़ों का दिल बैठ जाए। विभाग ने 69 लाख से ज्यादा का नया बिल भेज दिया वह भी इस ताकीद के साथ की देरी होने पर दो लाख का जुर्माना भी देना होगा।

उपभोक्ता अशोक मित्तल के मुताबिक उनकी शहर के पुरानी अनाज मंडी में स्थित आढ़त की दुकान पिछले साल लगे लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी है। उन्होंने बताया कि दुकान में बिजली का 40 साल पुराना कनेक्शन है। मित्तल के मुताबिक 23 अप्रैल को उन्हें इस कनेक्शन के लिये 16 हजार रुपये का बिल आया, जो उन्हें ज्यादा लगा क्योंकि दुकान बंद थी। उन्होंने इस संबंध में बिल ठीक करने के लिये बिजली दफ्तर में आवेदन दिया था।

मित्तल ने बताया कि उनके आवेदन पर बिल ठीक होना तो दूर उल्टे उन्हें 69,53,846 रुपये का बिल भेज दिया गया। इस बिल के हिसाब से भी केवल 86 यूनिट ही बिजली उठी थी। बिल में यह भी शामिल था कि 14 जून तक बिल नहीं भरा गया जुर्माने के तौर पर 2,01,951 रुपये और जोड़ दिए जाएंगे।

इस मामले में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता श्यामवीर सैनी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि वो पता करेंगे कि अगर शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत की है या करता है तो वे सफीदों कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को इसके समाधान का निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos