लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल सर्दियों के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने की संभावना

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने पिछले दो वर्षों की तुलना में इस साल सर्दियों के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की मांग बढ़ कर 5,400 मेगावाट पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है।

कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल इस मौसम में दिल्ली में बिजली की मांग 5,021 मेगावाट तक पहुंच गई थी और 2019 में यह 5,343 मेगावाट थी।

बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि पिछली सर्दियों के दौरान बीआरपीएल और बीवाईपीएल के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के दौरान बिजली की मांग क्रमश: 2091 मेगावाट और 1107 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इस साल, बीआरपीएल और बीवाईपीएल को बिजली की मांग क्रमशः 2315 मेगावाट और 1140 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है।

बिजली की विश्वसनीय आपूर्ति के लिए सटीक मांग (भार) का पूर्वानुमान महत्वपूर्ण है। यह पूर्वानुमान विभिन्न मापदंडों के आधार पर लगाया जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि तापमान, वर्षा, बादल, हवा की गति और दिशा तथा आर्द्रता जैसे मौसम संबंधी मापदंड मांग के सटीक पूर्वानुमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी भी मौसम में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में उचित बिजली व्यवस्था के साथ-साथ सटीक मांग पूर्वानुमान और मजबूत वितरण नेटवर्क भी महत्वपूर्ण है।

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बीएसईएस कंपनियां सर्दियों में अपने लगभग 46 लाख उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी