लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिजली की मांग 6,921 मेगावाट के सर्वोच्च स्तर पर रही

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की मांग 6,921 मेगावाट रही जोकि इस गर्मी के सीजन में अब तक का सर्वोच्च स्तर रहा।

इससे पहले दिन में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र ने दिन में लू चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया।

दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को बिजली की मांग अपराह्न तीन बजकर दस मिनट पर 6,921 मेगावाट तक पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को यह मांग 6,592 मेगावाट दर्ज की गई थी।

बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने बताया कि इस साल दिल्ली की बिजली की सर्वोच्च मांग पिछले साल की सर्वोच्च मांग 6,314 मेगावााट को पहले ही पांच बार 23, 24, 28, 29 और 30 जून को पार कर चुकी है।

वहीं, बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने कहा कि उसने बीएसईएस राजधानी एवं बीएसईएस यमुना पावर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में क्रमश: 2,937 मेगावाट और 1,558 मेगावाट बिजली आपूर्ति सफलतापूर्वक सुनिश्चित की।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने बुधवार दोपहर को इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग 1,974 मेगावाट को बिना किसी रूकावट के सुनिश्चित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर