लाइव न्यूज़ :

2018-19 में बिजली वितरण कंपनियों को ₹27,000 करोड़ का नुकसान, सरकारी विभागों पर ₹41,700 करोड़ का बकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 15:29 IST

बिजली वितरण कंपनियों की समस्याओं के हल के लिए शुरू की गयी ‘उदय’ योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे नुकसान में कमी आयी है और यह 22 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बिजली नुकसान के कारणों की चर्चा करते हुए कहा कि चोरी के अलावा बिजली कंपनियों द्वारा ठीक से बिलिंग और वसूली नहीं करना भी एक अहम कारण है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यों के सरकारी विभागों पर करीब 41,700 करोड़ रूपए का बकाया था।इस संबंध में केंद्र राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

बिजली मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न राज्यों के सरकारी विभागों पर 41,700 करोड़ रूपए का बिजली बकाया है। सिंह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2018-19 में बिजली वितरण कंपनियों को करीब 27,000 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ जबकि राज्यों के सरकारी विभागों पर करीब 41,700 करोड़ रूपए का बकाया था।

बिजली वितरण कंपनियों की समस्याओं के हल के लिए शुरू की गयी ‘उदय’ योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे नुकसान में कमी आयी है और यह 22 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बिजली नुकसान के कारणों की चर्चा करते हुए कहा कि चोरी के अलावा बिजली कंपनियों द्वारा ठीक से बिलिंग और वसूली नहीं करना भी एक अहम कारण है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें अपने यहां उपभोक्ताओं को सब्सिडी देती हैं लेकिन वे पूरी राशि बिजली कंपनियों को नहीं देतीं।

बिजली कंपनियों को होने वाले नुकसान में कमी लाने के लिए उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में राज्यों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। 

टॅग्स :भारत सरकारबिहारदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा