लाइव न्यूज़ :

बिजली बिल मुद्दाः विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रहे मनसे के कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:50 IST

Open in App

ठाणे, 26 नवंबर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को पुलिस ने ठाणे शहर में बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। वे बिजली के बढ़े हुए बिलों के मुद्दे पर बिना इजाजत के विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता बिजली के बिलों के मुद्दे पर ठाणे जिला कलेक्टरेट तक मोर्चा निकालने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने कोरोना वायरस की स्थिति की वजह से उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया, " यहां पार्टी दफ्तर पर 200 से ज्यादा कार्यकर्ता जमा हो गए और उन्होंने मुद्दे को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टरेट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। मगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। "

उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार महामारी के दौरान उपभोक्ताओं को मिले बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर विपक्षी पार्टियों की आलोचना का सामना कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है