लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:54 IST

Open in App

देहरादून, नौ सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वायु प्रदूषण कम करने में योगदान के लिए ​निजी प्रयोग हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

'हिमालय दिवस' के अवसर पर आयोजित एक वेबिनार में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निजी इलेक्ट्रिक दुपहिया व चार पहिया वाहनों की खरीद पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रोत्साहन राशि निजी प्रयोग में लाये जाने वाले प्रथम पांच हजार दुपहिया और प्रथम एक हजार चार पहिया वाहनों को दी जाएगी।

दुपहिया वाहनों के लिए यह प्रोत्साहन राशि वाहन मूल्य का 10 प्रतिशत अथवा 7500 रुपये, जो भी कम हो, और चार पहिया वाहनों के लिए वाहन मूल्य का पांच प्रतिशत अथवा 50,000 रुपये, जो भी कम हो, होगी।

धामी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशन के विद्युत अधिभार को दो वर्षों तक के लिए घरेलू श्रेणी में रखा जायेगा और यह प्रथम 250 चार्जिंग स्टेशनों के लिए लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी जिसके लिए जनसामान्य में जागरुकता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में हिमालयी राज्यों के साथ सम्मेलन पर भी विचार किया जा रहा है। प्रकृति संरक्षण के लिए हिमालय के संरक्षण को जरूरी बताते हुए धामी ने कहा, ‘‘वह हमारी विरासत और भविष्य दोनों ही हैं।’’

धामी ने कहा कि राज्य सरकार, प्रसिद्ध पर्यावरणविद दिवंगत सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में ‘सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार’ प्रारम्भ करने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल