लाइव न्यूज़ :

भाजपा की समीक्षा में कोलकाता निगम चुनाव में हार का कारण चुनावी हिंसा, कार्यकर्ताओं का असंतोष

By भाषा | Updated: December 27, 2021 01:03 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने हालिया कोलकाता नगर निगम चुनाव में करारी हार को लेकर की गई समीक्षा में रविवार को पाया कि चुनाव के दौरान हिंसा, संगठनात्मक कमी और टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष पार्टी के खराब प्रदर्शन का प्रमुख कारण रहे।

निगम चुनाव में जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 144 सीटों में से 134 पर जीत दर्ज की, वहीं भाजपा को मात्र तीन सीटों पर विजय मिली।

आंतरिक समीक्षा बैठक के बाद भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, '' समीक्षा बैठक के दौरान, हमने पाया कि हार के प्रमुख कारणों में तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गई हिंसा तथा सत्तारूढ दल की शाखा के रूप में काम करने वाले राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका शामिल है । उन्होंने कहा कि हमने यह भी पाया कि कोलकाता में पार्टी का कमजोर संगठन हार का एक प्रमुख कारण रहा।''

उन्होंने कहा कि पार्टी के एक वर्ग में टिकट वितरण को लेकर असंतोष भी हार का कारण बना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं