लाइव न्यूज़ :

बंगाल में चुनावी कार्यक्रम वैसा ही रहना चाहिए : वाम-मोर्चा ने कोविड पर सर्वदलीय बैठक में कहा

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:36 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल माकपा के राज्यसभा सदस्य विकास भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा शुक्रवार को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में वाम मोर्चा ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम को बरकरार रखा जाना चाहिए।

राज्य में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होने हैं जिसमें से चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। बाकी के चार चरणों के लिए मतदान 17 से 29 अप्रैल के बीच होना है।

भट्टाचार्य ने सर्वदलीय बैठक में कहा, ‘‘हमारा बिन्दु (दृष्टिकोण) है कि चुनावी कार्यक्रम बरकरार रहना चाहिए। चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इस समय कार्यक्रम में परिवर्तन करने का कोई प्रश्न नहीं है।’’

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि वह बाकी बची सीटों पर एक ही चरण में मतदान करवाने पर विचार करे।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्देश पर सर्वदलीय बैठक बुलायी थी। अदालत ने आफताब और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव के बचे हुए चरणों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

भट्टाचार्य ने कहा कि बैठक में सहमति बनी कि बचे हुए चरणों के चुनाव प्रचार, जन सभाओं का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि चुनावी तिथियों को मिलाकर एक ही तारीख पर चुनाव करवाने का विषय एजेंडा में नहीं था।

माकपा नेता ने कहा, ‘‘कोई इस मुद्दे को उठाना चाहता था किंतु उस पर विस्तार से चर्चा नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे