लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के दो जिलों में डीडीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदों के लिये चुनाव हुआ

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:47 IST

Open in App

श्रीनगर/ जम्मू, 13 फरवरी कश्मीर के दो जिलों में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए शनिवार को चुनाव हुआ जबकि जम्मू क्षेत्र के चार में से तीन जिलों में कोरम पूरा नहीं होने के चलते चुनाव स्थगित करने पड़े।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को पांचवे और अंतिम चरण में कश्मीर के दो जिलों बारामूला और बांदीपुरा में डीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया।

उन्होंने कहा कि बांदीपुरा जिले में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के उम्मीदवार अब्दुल गनी भट ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है जबकि बारामूला में निर्दलीय उम्मीदवार सफीना बेग को जीत मिली है।

जम्मू के तीन जिलों रामबन, राजौरी और किश्तवाड़ में कोरम (सदस्यों की आवश्यक मौजूदगी) पूरा नहीं होने के चलते चुनाव नहीं हो सका जबकि पुंछ जिले में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान