लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 10 मार्च को शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव होंगे

By भाषा | Updated: February 15, 2021 14:16 IST

Open in App

अमरावती, 15 फरवरी आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव 10 मार्च को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया था।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेटर विशाखापट्टणम और विजयवाड़ा समेत 12 नगर निगमों और 75 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में मतदान के बाद मतों की गिनती 14 मार्च को की जाएगी।

राज्य में चार चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के बीच इस चुनाव की घोषणा हुई है। दो चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। बाकी बचे दो चरणों के चुनाव 17 और 21 फरवरी को हैं।

पिछले साल नामांकन पत्र दाखिल होने और उसकी जांच के बाद कोविड-19 के मद्देनजर 15 मार्च, 2020 को आयोग ने चुनाव प्रक्रिया अगले छह सप्ताह के लिए निलंबित कर दी थी, जिसे बाद में अगले आदेश तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।

हालिया अधिसूचना में कहा गया है कि आयोग चुनावी प्रक्रिया को वहीं से शुरू करेगा, जहां पिछले साल महामारी की वजह से उसे रोक दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग