लाइव न्यूज़ :

केरल की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव मौजूदा सांसदों का कार्यकाल खत्म होने से पहले होंगे : आयोग

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:20 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), सात अप्रैल चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव मौजूदा तीन सांसदों के कार्यकाल की समाप्ति से पहले कराए जाएंगे।

आयोग ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना केरल के सांसदों - अब्दुल वहाब (आईयूएमएल), के के रागेश (माकपा) और वायलार रवि (कांग्रेस) के अवकाश ग्रहण करने से पहले जारी की जाएगी। ये तीनों सदस्य 21 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अदालत ने चुनाव आयोग की दलीलों को दर्ज कर लिया। लेकिन अदालत ने आयोग को उन कारणों का खुलासा करने के लिए हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया, जिसकी वजह से तीन सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव स्थगित करने का फैसला किया गया था।

अदालत ने याचिकाकर्ताओं - केरल विधानसभा और माकपा के वकील की इस दलील के बाद निर्देश दिया कि आयोग ने तीन सीटों के लिए प्रस्तावित चुनाव की कार्यवाही स्थगित करने का कारण नहीं बताया है।

मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

राज्य विधानसभा और सत्तारूढ़ माकपा ने राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव की कार्यवाही को स्थगित करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है। केरल से खाली हो रही तीन सीटों के लिए चुनाव 12 अप्रैल को होने थे।

आयोग ने शुरू में घोषणा की थी कि तीन सीटों के लिए चुनाव 12 अप्रैल को होंगे लेकिन बाद में उसने कहा कि केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय से मिले एक संदेश के बाद इसे स्थगित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है