लाइव न्यूज़ :

पंजाब में होंगे 14 फरवरी को नगर निगम तथा निगम परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 निगम परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को कराये जाएंगे। राज्य चुनाव कार्यालय ने यह जानकारी दी।

पंजाब के राज्य निर्वाचन आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने बताया कि मतगणना 17 फरवरी को होगी।

संधू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता नगर निगमों एवं परिषदों के क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव में आ गयी है ।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभाव में रहेगी।

नामांकन की प्रक्रिया 30 जनवरी को शुरू होगी और उसकी आखिरी तारीख तीन फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच चार फरवरी को होगी और पांच फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

चुनाव प्रचार अभियान 12 फरवरी को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा।

संधू ने बताया कि आठ नगर निगमों के लिए 400 सदस्य और 109 निगम परिषदों/ नगर पंचायतों के लिए 1902 सदस्यों का चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?