लाइव न्यूज़ :

ईवीएम की जगह मतपत्र से कराए जाएं चुनाव : अमरिंदर

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव ईवीएम की जगह मतपत्र से कराए जाने चाहिए क्योंकि ईवीएम में ‘‘गड़बड़ी’’ की जा सकती है।

उनका बयान ऐसे समय आया है जब नवजोत सिंह सिद्धू सहित कुछ विधायकों ने ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि चुनाव मतपत्र के जरिए कराए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमें वापस मतपत्रों पर जाना चाहिए और मैं पूरी तरह इसके समर्थन में हूं।’’

उन्होंने जापान, स्वीडन और ब्रिटेन जैसे देशों में ईवीएम का इस्तेमाल न किए जाने का संदर्भ देते हुए कहा कि वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने पहले-पहल ईवीएम के इस्तेमाल का विरोध किया था क्योंकि इनमें ‘‘गड़बड़ी’’ की जा सकती है।

अमरिंदर ने कहा, ‘‘विकसित देशों में ईवीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता? जपान में क्यों इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा? वहां मतपत्र क्यों है? स्वीडन में मतपत्र क्यों है? ब्रिटेन में मतपत्र क्यों है?’’

मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र से तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का भी आग्रह किया और कहा कि केंद्र सरकार को अपना अहंकार छोड़ना चाहिए तथा किसानों से चर्चा के बाद नए कानून लाने चाहिए।

उन्होंने किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों में वृद्धि का भी गंभीर संज्ञान लिया।

अमरिंदर ने कहा कि पंजाब में खालिस्तानी संगठन फिलहाल निष्क्रिय हैं, लेकिन उन्हें अशांति उत्पन्न करने के लिए ड्रोन से हथियार भेजे गए।

सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों की कड़ी को सफलतापूर्वक तोड़ दिया गया है।

पंजाब की एक जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ आपराधिक मामलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला विचाराधीन है।

उत्तर प्रदेश सरकार अंसारी की हिरासत मांग रही है।

अमरिंदर ने कहा कि अंसारी ने यदि पंजाब में अपराध किया है तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान