लाइव न्यूज़ :

चुनाव जम्मू-कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं हैं: महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: November 20, 2021 21:51 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि चुनाव कभी भी जम्मू-कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं रहे हैं, हालांकि वे लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने हालांकि कहा कि जब कभी भी चुनाव होंगे, उनकी पार्टी उसके लिए तैयार है। महबूबा ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में संवाददाताओं से कहा, ''चुनाव कभी भी जम्मू-कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं रहे। चुनाव, चाहे वे आज हों या कल हों, होते रहेंगे। वे (चुनाव) लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन (चुनाव) मेरी प्राथमिकता नहीं हैं। वे जब भी होंगे, हम उसके लिए तैयार हैं।''

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख ने केंद्र पर जम्मू-कश्मीर में नयी पार्टियां खड़ी करके मुस्लिम मतों को बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''केंद्र जम्मू-कश्मीर में बहुसंख्यक समुदाय के मतों को विभाजित करने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस को विभाजित किया जा रहा है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के लोगों को तोड़कर नयी पार्टियां बनाई गईं। यह यहां के लोगों की शक्ति को कम करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन मुझे यकीन है कि कश्मीर के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं और वे इसे समझते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं