लाइव न्यूज़ :

गुजरात की 10,800 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में चुनाव 19 दिसंबर को

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 नवंबर गुजरात की कुल 10,879 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान 19 दिसंबर को होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इस आशय की घोषणा की।

राज्य निर्वाचन आयुक्त संजय प्रसाद ने बताया कि इनमें से 10,117 ग्राम पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, वहीं 65 ग्राम पंचायतों में बंटवारे या मौजूदा संस्था के भंग होने के कारण चुनाव हो रहे हैं। 697 पंचायत ऐसी हैं जहां विभिन्न कारणों से सीटें खाली हो गयी हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘सभी ग्राम पंचायतों को मिलाकर करीब 2.06 करोड़ मतदाता 10,879 ग्राम पंचायतों के 10,284 सरपंचों और 89,702 पंचायत सदस्यों (पंचों) का चुनाव करेंगे। नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है और नाम सात दिसंबर तक वापस लिए जा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव के संबंध में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘27,000 से ज्यादा मतदान केन्द्रों में 19 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 21 दिसंबर को होगी। वार्डों की संख्या ज्यादा होने के कारण मतदान के लिए ईवीएम के स्थान पर मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा। चुनाव के लिए हम 54,000 से ज्यादा मतपेटियों का उपयोग करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि 5,000 से ज्यादा चुनाव अधिकारियों, 1.5 लाख मतदन कर्मियों और 58,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos