लाइव न्यूज़ :

पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद ही करवाए जाएं जम्मू-कश्मीर में चुनाव: गुपकार गठबंधन

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:32 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच जुलाई पीपल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी या गुपकार गठबंधन) की ओर से सोमवार को कहा गया कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद ही यहां पर विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए। गठबंधन ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार इस विषय पर संसद में किए गए अपने वादे का सम्मान करे।

पीएजीडी के प्रवक्ता एवं माकपा नेता एमवाई तारिगामी ने एक वक्तव्य में कहा कि ‘‘जहां तक जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बात है तो इस बारे में भाजपा ने संसद में वादा किया था और उन्हें अपनी बात का सम्मान करना चाहिए।’’

तारिगामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव ‘‘पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद ही करवाए जाने चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए पीएजीडी ने जम्मू-कश्मीर के अन्य सियासी दलों से बात करने का फैसला किया है ताकि इस मुद्दे पर एक समान रूख बनाया जा सके।’’

रविवार शाम को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में उनके आवास पर गुपकार गठबंधन की बैठक हुई थी।

इसमें बताया गया कि बैठक में गठबंधन की उपाध्यक्ष एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, तारिगामी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता हसनैन मसूदी, पीपल्स मूवमेंट के प्रमुख जावेद मुस्तफा मीर और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद शाह शामिल हुए।

प्रवक्ता ने बताया कि 24 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के बारे में चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं