लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय श्रेणी की 25 सीटों के लिए 10 दिसंबर को होंगे चुनाव

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:16 IST

Open in App

बेंगलुरू, नौ नवंबर कर्नाटक विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय श्रेणी के तहत 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विधान परिषद के 25 सदस्यों का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो जाएगा। इसी के मद्देनजर ये चुनाव कराए जाएंगे।

चुनावों की अधिसूचना 16 नवंबर को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर होगी और अगले दिन इनकी जांच की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 26 नवंबर है और 14 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

बीजापुर, बेलगाम, धारवाड़, दक्षिण कन्नड़ और मैसूर के स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र की दो-दो सीटों तथा बीदर, गुलबर्ग, उत्तर कन्नड़, रायचूर, बेल्लारी, चित्रदुर्ग, शिवमोगा, चिकमगलूर, हासन, तुमकुरु, मांड्या, बेंगलुरू, बेंगलुरू ग्रामीण, कोलार और कोडागु स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र की एक-एक सीट के लिए ये चुनाव होंगे।

आयोग ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। उसने कहा कि चुनाव के संबंध में आदर्श आचार संहिता संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां