लाइव न्यूज़ :

19 जून को होगा 7 राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव, कोविड-19 के कारण चुनाव आयोग ने मार्च में किया था स्थगित

By सुमित राय | Updated: June 1, 2020 18:22 IST

चुनाव आयोग ने बताया कि सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर 19 जून को चुनाव होगा जो मार्च में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण टाल दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर मतदान 19 जून को किया जाएगा।26 मार्च को होने वाले चुनाव को कोरोना वायरस के कारण टाल दिया गया था।जबकि दस राज्यों की 37 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था।

नई दिल्ली।चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है और इसके लिए मतदान 19 जून को किया जाएगा। मार्च में होने वाले चुनावों को कोरोना वायरस महामारी और उसके बाद देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर टाल दिया गया था। अब चूंकि लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, इसलिए आयोग ने चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने अप्रैल में खाली हुई 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए छह मार्च को अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी और 26 मार्च को मतदान होना था।

37 उम्मीदवार चुने गए थे निर्विरोध

दस राज्यों की 37 सीटों पर सिर्फ एक-एक उम्मीदवार होने के कारण इन सीटों के उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। जिन प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है, उनमें महाराष्ट्र से सात, तमिलनाडु से छह, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से दो-दो, ओडिशा से चार, बिहार और बंगाल से पांच-पांच और एक हिमाचल प्रदेश से हैं।

इसके बाद शेष 18 सीटों पर होने वाले चुनाव को कोरोना वायरस संकट के कारण सरकार द्वारा घोषित देशव्यापी बंद (लॉकडाउन) की वजह से चुनाव आयोग ने 24 मार्च को मतदान और मतगणना को स्थगित कर निर्वाचन प्रक्रिया को रोक दी थी।

इन राज्यों में होने हैं राज्यसभा के लिए चुनाव

जिन राज्यों की 18 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है। मतदान स्थगित करते हुए चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि (18 मार्च) को उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी थी, इसलिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम मानते हुए सिर्फ मतदान और मतगणना को स्थगित किया है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराज्य सभाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया