लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मतदाताओं को मिला नया अधिकार, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की कर सकेंगे शिकायत

By स्वाति सिंह | Updated: March 10, 2019 19:41 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इसबार चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।

Open in App

निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए 'सुविधा मोबाइल एप' बनाया गया है। शिकायत के 100 मिनट के अंदर ही मामले पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि चुनावों की तारीख तय करते समय मौसम और त्यौहारों का भी हमने ध्यान रखा है। चुनाव की तारीखों में सीबीएसई की परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है। चुनाव में होने वाले खर्च पर आयोग की विशेष निगरानी रहेगी। इसके अलावा आयोग की टीम ने कई राज्यों का दौरा किया।

उन्होंने कहा 'लोकसभा चुनाव 2014 में 9 लाख बूथ पोलिंग बूथ बनाए गए थे, इस बार 10 लाख बूथों पर मतदान होगा। सभी पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीनों के साथ VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा EVM में उम्मीदवारों की फोटो भी होगी।'

इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा 'सभी संवदेनशील इलाकों में सीआरपीएफ तैनात होगी। सुरक्षा बलों की तैनाती का आंकड़ा अभी नहीं। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता तारीखों के ऐलान के साथ लागू हो जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की।' जाएगी।

बता दें कि पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। देशभर में सात चरणों में मतदान आयोजित किए जाएंगे। सभी चरणों के मतदान के लिए वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी।

यहां से सुविधा एप करें लॉग इन https://suvidha.eci.gov.in/login

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं