महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी बैंकॉक रवाना, दिल्ली से पकड़ी फ्लाइट

By शीलेष शर्मा | Updated: October 6, 2019 00:41 IST2019-10-05T23:48:18+5:302019-10-06T00:41:23+5:30

महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव से ठीक पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी बैंकॉक के लिए रवाना हो गए। उन्होंने राजधानी दिल्ली से फ्लाइट पकड़ी। राहुल ने शनिवार (5 अक्टूबर) को रात के करीब साढ़े आठ बजे फ्लाइट पकड़ी।

Elections 2019: Rahul Gandhi goes to Bangkok just ahead of Maharashtra & Haryana Polls | महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी बैंकॉक रवाना, दिल्ली से पकड़ी फ्लाइट

वायनाड सांसद राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी बैंकॉक के लिए रवाना हो गए। राहुल का नाम दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों में शामिल है।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी बैंकॉक के लिए रवाना हो गए। उन्होंने राजधानी दिल्ली से फ्लाइट पकड़ी। राहुल ने शनिवार (5 अक्टूबर) को रात के करीब साढ़े आठ बजे फ्लाइट पकड़ी। जानकारी मिली है कि राहुल गांधी बैंकॉक से किसी और जगह जा सकते हैं लेकिन कहां जाएंगे अभी इस बारे में पता नहीं चला है।

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी का भी नाम शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, उन्हें महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेना है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है।

हरियाणा में अंशोक तंवर ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं मुंबई में संजय निरुपम ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं।

2014 के आम चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद 2915 में भी राहुल गांधी बैंकॉक गए थे। राहुल गांधी ऐसे वक्त में निकले हैं जब पार्टी को संभवत: उनकी जरूरत है।

राहुल गांधी ने इसी वर्ष हुए आम चुनाव में पार्टी के हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, लंबे समय तक कांग्रेस नेताओं ने राहुल का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहे और इस्तीफा देकर ही माने। 

उनकी जगह उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली।

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव इसी महीने की 21 तारीख को होंगे। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है तो हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

Web Title: Elections 2019: Rahul Gandhi goes to Bangkok just ahead of Maharashtra & Haryana Polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे