लाइव न्यूज़ :

चुनाव चिन्ह विवाद : केरल उच्च न्यायालय ने पी जे जोसेफ की याचिका को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:21 IST

Open in App

कोच्चि, 20 नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी जे जोसेफ द्वारा दाखिल एक याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। उन्होंने जोस के मणि गुट को आधिकारिक केरल कांग्रेस (एम) के तौर पर मान्यता देने और उसे पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी थी।

न्यायमूर्ति एन नागरेश ने कहा कि आयोग के सामने रखे गए साक्ष्यों के आधार पर निर्वाचन आयोग इस नतीजे पर पहुंचा था।

उन्होंने कहा, ‘‘आयोग के निष्कर्ष में दखल नहीं दिया जा सकता और यह नहीं कहा जा सकता है कि कोई तार्किक व्यक्ति इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकता है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि अदालत भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत अधिकार के तहत सामने लाए तथ्यों में दखल नहीं दे सकती।

बहुमत के फैसले में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा था कि जोस के मणि गुट ही केरल कांग्रेस (मणि) है और उसे दो पत्तियों वाले चिन्ह को इस्तेमाल करने का अधिकार होगा।

पिछले साल पार्टी के अध्यक्ष के एम मणि के निधन के बाद पार्टी में उपाध्यक्ष जोस और कार्यकारी अध्यक्ष जोसेफ के बीच विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद मामला पिछले साल चुनाव आयोग पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो