लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में फिर से जंगलराज लौटने की बात कही

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2022 18:36 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि 35 साल से राज कर रहे लालू-नीतीश ने बिहार की दुर्दशा कर दी है। बिहार में आज बिना नजराना के कोई काम नहीं होता है। अगर जीवन को बेहतर बनाना है तो बिहार के लोगों को मोतियाबिंद का अच्छे से इलाज करना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा लालू के अपराधियों वाले जंगलराज को जनता ने उखाड़ फेंका था, लेकिन अब वही जंगलराज पिछले दरवाजे से बिहार में लौट रहा हैपीके ने कहा कि 35 साल से राज कर रहे लालू-नीतीश ने बिहार की दुर्दशा कर दी है, बिहार में आज बिना नजराना के कोई काम नहीं होता है

पटना: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार बिहार की नीतीश-तेजस्वी की सरकार और केंद्र के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। पूर्वी चंपारण में पदयात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए पीके ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला। 

उन्होंने कहा लालू के अपराधियों वाले जंगलराज को जनता ने उखाड़ फेंका था, लेकिन अब वही जंगलराज पिछले दरवाजे से बिहार में लौट रहा है। उन्होंने बिहार में लौट रहे जंगलराज से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी। 

पीके ने कहा कि 35 साल से राज कर रहे लालू-नीतीश ने बिहार की दुर्दशा कर दी है, बिहार में आज बिना नजराना के कोई काम नहीं होता है। अगर जीवन को बेहतर बनाना है तो बिहार के लोगों को मोतियाबिंद का अच्छे से इलाज करना होगा। 

उन्होंने कहा कि नीतीश के राज में अधिकारियों का जंगलराज है, बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है, इसे दूर करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। 

पीके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को लालू और नीतीश के भरोसे छोड़ दिया है। 2020 के चुनाव में बिहार की जनता ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाई, लेकिन भाजपा ने नीतीश को सीएम बना दिया। अब नीतीश ने भाजपा को धोखा दे दिया।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं