लाइव न्यूज़ :

पवार से चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। भाजपा का मुकाबला करने के लिए तीसरा मोर्चा के गठन की संभावना के बारे में अटकलों के जोर पकड़ने के बीच इस महीने इन दोनों की यह दूसरी मुलाकात है।

सूत्रों ने बताया कि किशोर और पवार के बीच राकांपा प्रमुख के आवास पर बंद कमरे में बातचीत हुई तथा यह करीब डेढ़ घंटे चली।

पवार के आवास पर राकांपा की आम सभा की प्रस्तावित बैठक से एक दिन पहले यह मुलाकात हुई।

किशोर ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह 11 जून को भी पवार से मिले थे,जिसके बाद भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने की चर्चा को तूल मिला है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं अब तृणमूल कांग्रेस नेता यशवंत सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के भी मंगलवार को पवार से मुलाकात करने की उम्मीद है।

किशोर, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का हिस्सा रहे थे। इसके बाद उन्होंने कई अन्य गैर-राजग दलों के लिए चुनाव रणनीतिकार के तौर पर काम किया।

उन्होंने इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक की चुनावी रणनीति तैयार की थी। वह 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जद(यू) और राजद गठबंधन के लिए भी चुनाव रणनीतिकार रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे