लाइव न्यूज़ :

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार से मुलाकात की, राजनीतिक अटकलें शुरू

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:59 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बातचीत करीब तीन घंटे चली, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गयी हैं।

राकांपा सूत्रों ने बताया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के अलावा पवार ने किशोर के लिए भोज का भी आयोजन किया। बैठक दिन में करीब दो बजे बजे तक चली लेकिन न तो किशोर और न ही पवार ने ‘सिल्वर ओक’ (राकांपा प्रमुख के आवास) के बाहर मौजूद पत्रकारों को कुछ बताया।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में क्रमश: द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद पवार के साथ किशोर की यह पहली मुलाकात है। किशोर ने विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों की चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी। विधानसभा चुनावों के बाद किशोर ने कहा था कि अब वह ‘‘इस क्षेत्र’’ को छोड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस बैठक को तवज्जो नहीं दिया और कहा किशोर पहले ही कह चुके हैं कि अब वह चुनाव रणनीतिकार नहीं रहेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कई नेता किशोर के संपर्क में हैं जबकि राकांपा के छगन भुजबल ने कहा कि उन्हें बैठक के एजेंडा को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

भुजबल ने कहा कि किशोर एक सफल राजनीतिक रणनीतिकार हैं। उन्हें भरोसा है कि पवार किशोर के सुझावों पर गौर करेंगे। किशोर ने 2019 में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी, जिसके बाद ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह