लाइव न्यूज़ :

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार से फिर की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले आठ विपक्षी दलों के नेता पवार के आवास पर एकत्रित हुए और उन्होंने देश के समक्ष मौजूद कई मुद्दों पर चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि किशोर और पवार के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। यह मुलाकात पवार के दिल्ली में स्थित आवास पर हुई। एक पखवाड़े के भीतर यह उनकी तीसरी मुलाकात है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किशोर ने 11 जून को मुंबई में पवार के आवास पर दोपहर के भोजन पर उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने सोमवार को फिर दिल्ली में राकांपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

पवार के साथ इन बैठकों ने विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आने की अटकलों को हवा दे दी है।

पवार ने मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास में आठ विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी। इनमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और वाम दल शामिल रहे। हालांकि इस बैठक में भाग लेने वाले नेताओं ने कहा कि यह पूर्व वित्त मंत्री और टीएमसी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा द्वारा बनाए राष्ट्रीय मंच की एक जैसी विचारधारा वाले लोगों की ‘‘गैर- राजनीतिक’’ मुलाकात की थी।

मंगलवार को विपक्षी नेताओं से मुलाकात से पहले पवार ने उसी दिन राकांपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की भी अध्यक्षता की थी और अपनी ‘‘भविष्य की नीतियों’’, अगले लोकसभा चुनावों में उसकी भूमिका और मौजूदा राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ‘‘विस्तारपूर्वक चर्चा’’ की थी।

पवार के आवास पर बैठक में शामिल होने वाले विपक्षी दल के नेताओं में नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के घनश्याम तिवारी, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, आप के सुशील गुप्ता, भाकपा के बिनॉय विश्वम, माकपा के निलोत्पल बासु और टीएमसी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा समेत अन्य नेता शामिल थे।

पूर्व कांग्रेस नेता संजय झा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता पवन वर्मा ने भी बैठक में भाग लिया। नेताओं के अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियों जैसे कि जावेद अख्तर, पूर्व राजदूत के सी सिंह और न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) ए पी शाह भी मंगलवार को हुई बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता