लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

By भाषा | Updated: January 6, 2021 14:35 IST

Open in App

लखनऊ, छह जनवरी उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया गया।

परिषद की इन 12 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी 30 जनवरी को पूरा हो रहा है। इनमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विधान परिषद की इन 12 सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना आगामी 11 जनवरी को जारी होगी और 18 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 28 जनवरी को होगा और उसी दिन शाम को मतगणना भी की जाएगी।

गौरतलब है कि विधानसभा सदस्यों की मदद से निर्वाचित होने वाले 12 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल आगामी 30 जनवरी को पूरा हो रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार विधानसभा सदस्यों की संख्या बल के आधार पर भाजपा इनमें से 9 या 10 सीटें जीत सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू