लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:33 IST

Open in App

लखनऊ, छह जनवरी उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम बुधवार को घोषित किया गया।

परिषद की इन 12 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हो रहा है। इनमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विधान परिषद की इन 12 सीटों पर चुनाव के लिए 11 जनवरी से नामांकन दाखिल करने का काम शुरू होगा और 18 जनवरी तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 28 जनवरी को होगा और उसी दिन शाम को मतगणना भी की जाएगी।

गौरतलब है कि विधानसभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित होने वाले 12 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल आगामी 30 जनवरी को पूरा हो रहा है। इनमें सपा के सबसे ज्यादा छह सदस्य -- नेता विपक्ष अहमद हसन, रमेश यादव, आशु मलिक, साहब सिंह सैनी, रामजतन राजभर और वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा भाजपा के दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मण आचार्य तथा बसपा के प्रदीप जाटव और धर्मवीर अशोक का कार्यकाल पूरा हो रहा है। बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता रद्द होने के बाद रिक्त हुई सीट पर भी चुनाव होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार विधानसभा सदस्यों की संख्या बल के आधार पर भाजपा इनमें से नौ या 10 सीटें जीत सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे