लाइव न्यूज़ :

उप्र विधान परिषद की 12 रिक्त सीटों के लिए 28 जनवरी को चुनाव : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: January 6, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 रिक्त सीटों के लिए 28 जनवरी को चुनाव होगा तथा बिहार में दो और आंध्र प्रदेश में रिक्त एक विधान परिषद सीट के लिए उपचुनाव भी इसी दिन होगा।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीट संबंधित सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर 30 जनवरी को रिक्त हो रही हैं। इन 12 सदस्यों में से एक नसीमुद्दीन सिद्दीकी हैं, जिन्हें अयोग्य घोषित किया गया था।

सेवानिवृत्त होने जा रहे विधान परिषद सदस्यों में भाजपा के स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा और लक्ष्मण आचार्य, बसपा के धर्मवीर अशोक और प्रदीप जाटव, नसीमुद्दीन सिद्दीकी (अयोग्य) तथा सपा के अहमद हसन, आशु मलिक, रमेश यादव, राम जतन राजभर, वीरेंद्र सिंह और साहिब सिंह सैनी हैं।

वहीं, भाजपा के सुशील मोदी के लिए हाल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने तथा विनोद नाराण झा के राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने पर बिहार विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

आंध्र प्रदेश में पिछले साल नवंबर में पोथुला सुनीता के इस्तीफा देने के बाद विधान परिषद की एक सीट खाली हो गई थी।

सभी चुनाव और उपचुनाव 28 जनवरी को होंगे तथा स्थापित प्रक्रिया के अनुरूप मतदान पूरा होने के एक घंटे के भीतर मतगणना की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग