लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जिला परिषद के प्रमुखों और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव संपन्‍न

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:51 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसंबर राजस्थान में 221 पंचायत समितियों में प्रधान और 20 जिला परिषदों में जिला प्रमुख का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। भाजपा 12 जिला परिषदों में अपनी पार्टी के जिला प्रमुख बनाने में सफल रही है जबकि पांच जगह कांग्रेस के जिला प्रमुख बने हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 20 जिला परिषद में से 12 में भाजपा, पांच में कांग्रेस व तीन में निर्दलीय उम्‍मीदवार जिला प्रमुख बने हैं। इसके साथ ही 221 पंचायत समितियों में प्रधान का चुनाव भी बृहस्पतिवार को संपन्‍न हो गया।

आयोग के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि इन पदों के लिए नामांकन बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से तीन बजे तक हुआ। तीन से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद मतगणना हुई।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य के 21 जिलों में जिला परिषद के 636 सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस को 252, भारतीय जनता पार्टी को 353, आरएलपी को 10, माकपा को दो सीटें मिलीं जबकि 18 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

इसी तरह, 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस को 1852, भारतीय जनता पार्टी को 1989, बसपा को पांच, आरएलपी को 60 और माकपा को 26 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि 439 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग