लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चार जिलों में पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव बृहस्पतिवार को

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:07 IST

Open in App

जयपुर,22 दिसंबर राजस्थान के चार जिलों (बारां, कोटा, गंगानगर और करौली) की 30 पंचायत समितियों के प्रधान व चार जिला परिषद प्रमुखों के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा।

सत्तारूढ़ कांग्रेस को इन जिलों में 30 में से 14 पंचायत समितियों में बहुमत मिला है हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दावा है कि पार्टी 20 समितियों में अपने प्रधान बनवा लेगी।

वहीं जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा, दोनों के पास दो दो जगह बोर्ड बनाने का बहुमत है।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार इन चार जिला पंचायत समिति के प्रधान और जिला परिषद प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर तथा उप प्रधान और उप प्रमुख के लिए 24 दिसंबर को चुनाव होगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चार जिलों बारां, कोटा, गंगानगर और करौली में जिला परिषद की कुल 106 सीटों, पंचायत समिति के 568 वार्ड सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को हुई। पंचायत समिति के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का दबदबा रहा जहां उसके 278 उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य चुने गए। वहीं भाजपा 165 सीटों, निर्दलीय 97 सीटों, बसपा 14 सीटों व माकपा 13 सीटों पर जीती है।

जिला परिषद चुनाव की बात की जाए तो कोटा जिला परिषद की 23 सीटों में से भाजपा को 13 व कांग्रेस को 10, बारां जिला परिषद की 25 सीटों में से भाजपा को 13 व कांग्रेस को 12, गंगानगर जिला परिषद की 31 सीटों में से भाजपा को 03 व कांग्रेस को 25, करौली जिला परिषद की 27 सीटों में से भाजपा को 07 व कांग्रेस को 15 सीटें मिलीं हैं।

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को 30 में से 14 व भाजपा को आठ में स्पष्ट बहुमत मिला है। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनावी नतीजों को उत्साहजनक बताते हुए दावा किया है कि 30 में से 20 पंचायत समिति में पार्टी के प्रधान बनेंगे।

इन चुनावों में कृषि बहुल गंगानगर जिले में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा जहां जिला परिषद सदस्य पद के लिए उसे 31 में से केवल तीन सीट मिलीं। वहीं कांग्रेस के लिए कोटा व बारां में जिला परिषद में बोर्ड नहीं बनवा पाने को बड़ा झटका माना जा रहा है। राज्य की गहलोत सरकार के दो दिग्गज मंत्री शांति धारीवाल (कोटा) व प्रमोद जैन भाया (बारां) इन इलाकों से आते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा,' राज्य के कुल 33 में से 17 जिला प्रमुख भाजपा के हैं और अब कोटा संभाग में दो जिला परिषद बोर्ड बनने से भाजपा के 19 जिला प्रमुख हो जाएंगे।'

इन चार जिलों में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राज्य के 33 जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव पूरे हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह